BrahMos-II हाइपरसोनिक रफ़्तार, दुश्मन के लिए डर का नया नाम 


  नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है। मैं अवनीश एक बार फिर हाज़िर हूँ एक नए और रोमांचक विषय के साथ।

आज हम बात करेंगे भारत की उस मिसाइल के बारे में जो आने वाले समय में जंग का पूरा चेहरा बदल सकती है – ब्रह्मोस-II हाइपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल

दोस्तों, ब्रह्मोस-1 ने पहले ही अपनी ताकत साबित कर दी है। लेकिन अब अगली पीढ़ी की मिसाइल यानी ब्रह्मोस-II तैयार हो रही है। इसकी सबसे बड़ी पहचान है रफ़्तार। यह मिसाइल ध्वनि से लगभग सात गुना तेज़ उड़ सकती है। इतनी तेज़ गति पर किसी भी दुश्मन को इसे रोक पाना बेहद मुश्किल है।

 मुख्य तथ्य:

  • गति: Mach 6–7 (करीब 8,000–8,600 किमी/घंटा)
  • मारक दूरी: 600 से 1000 किलोमीटर तक
  • वारहेड क्षमता: लगभग 200–300 किलो
  • लॉन्च सिस्टम: ज़मीन, समुद्र, पनडुब्बी और हवाई जहाज़ – सभी से दागी जा सकती है
  • तकनीक: स्क्रैमजेट इंजन, जो इसे हाइपरसोनिक गति देता है

यह मिसाइल भारत को उन गिने-चुने देशों की कतार में खड़ा करेगी, जिनके पास हाइपरसोनिक हथियारों की क्षमता है। सोचिए, अगर कोई हथियार पलक झपकते ही लक्ष्य तक पहुँच जाए, तो युद्ध का समीकरण ही बदल जाएगा। यही इसकी असली ताकत है।

तो दोस्तों, यह थी जानकारी भारत की आने वाली सबसे तेज़ मिसाइल ब्रह्मोस-II के बारे में। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने विचार ज़रूर साझा करें।

धन्यवाद 🙏

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top