नमस्कार दोस्तों, मैं पूजा आज आपके सामने एक ऐसा किस्सा लेकर आई हूँ जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया का डरावना पहलू दिखाता है। आजकल AI से फोटो बनवाना काफी ट्रेंड में है। लोग अपनी फोटो को अलग-अलग अंदाज में देखने के लिए AI टूल्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार ये मज़ाक खतरनाक साबित हो सकता है।
लड़की का AI फोटो एक्सपीरियंस
हाल ही में एक लड़की ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव शेयर किया। उसने सोचा कि क्यों न अपनी साड़ी वाली तस्वीर AI से बनवाई जाए। उसने कुछ कमांड्स डालकर AI टूल से फोटो तैयार करवाई। लेकिन जब रिजल्ट उसके सामने आया तो वह डर गई।
लोगों को फोटो देखकर बहुत डरावना अहसास
लड़की का कहना है कि AI ने उसके चेहरे और शरीर को जिस तरह बदला था, वह बिल्कुल डरावना लग रहा था। आंखें अजीब तरीके से बड़ी-बड़ी दिखाई दे रही थीं, मुस्कान नकली लग रही थी और फोटो में एक अजीब-सा डरावना टच था। उसने लिखा कि “ये मज़ेदार एक्सपेरिमेंट मेरे लिए डरावना सपना बन गया।”
क्यों खतरनाक है AI से ऐसी एडिटिंग?
AI फोटो जनरेशन तकनीक मज़ेदार जरूर लगती है, लेकिन इसमें कई खतरे भी छिपे हैं।
- कई बार चेहरे को ऐसे बदल देती है कि वह इंसानी चेहरा न लगे।
- नकली फोटो को असली मानकर कोई गलत इस्तेमाल कर सकता है।
- लंबे समय तक देखने पर मनोवैज्ञानिक असर भी डाल सकती है।
लड़कियों के लिए जरूरी है यह सावधानियां सावधान रहें और सतर्क रहे
दोस्तों, AI का इस्तेमाल करते समय मज़े जरूर लें, लेकिन सावधान भी रहें। हर फोटो शेयर करने से पहले सोचें कि कहीं यह आपकी प्राइवेसी या इमेज के लिए खतरा तो नहीं।
अंत में, यही कहना चाहूँगी कि तकनीक का इस्तेमाल समझदारी से करना चाहिए। वरना यह आपके लिए मनोरंजन नहीं बल्कि डरावना अनुभव बन सकता है। सावधान रहें और सतर्क रहे
– पूजा