शिक्षा लोन से ऐसे फायदे जो स्टूडेंट के लिए है जरूरी है 

हेलो दोस्तों मैं पूजा आज आप सभी के साथ शिक्षा लोन के बारे में ऐसी जानकारी लेकर आई हूं जिससे आपको बहुत ही फायदा होगा शिक्षा लोन को आमतौर पर सिर्फ पढ़ाई का खर्च पूरा करने का साधन माना जाता है, लेकिन इसके कई ऐसे फायदे हैं जिनके बारे में लोग कम ही चर्चा करते हैं।

आर्थिक जिम्मेदारी का अनुभव

शिक्षा लोन लेने वाला छात्र अपनी पढ़ाई के लिए खुद जिम्मेदार बनता है। इससे आत्मनिर्भरता और पैसों का महत्व समझने की आदत विकसित होती है।

परिवार का बोझ कम होना

मध्यमवर्गीय परिवारों में ऊँची पढ़ाई का खर्च उठाना कठिन होता है। शिक्षा लोन से माता-पिता पर से यह बोझ काफी हद तक कम हो जाता है।

पढ़ाई पर फोकस बढ़ना

जब छात्र जानते हैं कि उन्हें लोन चुकाना है तो वे पढ़ाई और करियर को गंभीरता से लेते हैं। इससे मेहनत और अनुशासन की आदत मजबूत होती है।

बेहतर करियर विकल्प

शिक्षा लोन की वजह से छात्र अपनी पसंद का कोर्स और कॉलेज चुन पाते हैं। पैसों की कमी उनके सपनों के रास्ते में रुकावट नहीं बनती।

टैक्स में छूट

शिक्षा लोन की EMI पर दिया गया ब्याज आयकर कानून की धारा 80E के तहत टैक्स छूट दिलाता है। यह फायदा कम लोग जानते हैं।

भविष्य में क्रेडिट स्कोर

समय पर लोन चुकाने से छात्र का क्रेडिट स्कोर अच्छा बनता है। इससे आगे चलकर होम लोन, कार लोन या बिजनेस लोन लेना आसान हो जाता है।


यह जानकारी अगर आपको अच्छी लगी तो लोगों तक इसको पहुंचाएं और कमेंट सेक्शन में अपनी राय दें 

🙏धन्यवाद 🙏

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top