नमस्कार दोस्तों आप सब कैसे हैं आशा करती हूं आप लोग खुश होंगे अच्छे होंगे तो चलिए आज मैं आपको एक ऐसी किताब के बारे में बताने जा रही हूं जो आपकी जिंदगी ही नहीं जिंदगी का मकसद भी बदल देगी आपको यह पता चल जाएगा कि पैसे की वैल्यू क्या होती है पैसा जिंदगी का मकसद है लेकिन सिर्फ पैसे से ही हर चीज नहीं होती दिमाग से भी होती है हमें अपने पैसे का सही इस्तेमाल कहां करना चाहिए वह हमें इस बुक में बताया गया है
इस बुक को रॉबर्ट कियोसकी ने लिखा था वह बहुत मशहूर लेखक हैं उनकी यह किताब पूरी दुनिया भर इतनी मशहूर है कि आप कहीं भी जाएंगे और इस बुक का नाम लेंगे तो आपको यह आसानी से मिल जाएगी रिच डैड पुअर डैड यह सिर्फ एक किताब नहीं है यह एक इमोशन है किताब केवल पैसा कमाने का तरीका नहीं बताती बल्कि हमें फाइनेंस फ्रीडम यानी आर्थिक आजादी का असली अर्थ सिखाती है वैसे तो यह कहानी आधारित दो पिता के ऊपर है लेखन के जीवन में दो पिता सामान्य व्यक्ति थे चलिए जानते हैं
पुअर डैड :
गरीब पिता हमेशा यह सोचता है कि मेरा बच्चा अच्छे से पढ़े लिखे एक अच्छी सी नौकरी करें और उसकी महीने की तनख्वाह आए बस उसी में हमारा घर चल जाएगा और उनको ज्यादा किसी चीज की आशा नहीं रहती है कोई सामान चाहिए महीने की सैलरी आने दो कुछ चाहिए तो पैसे आने दो हर चीज के लिए लेने से पहले सोचना पड़ता है उनके दिमाग में कभी यह आता ही नहीं है कि मैं अपने बेटे को उसका खुद का बिजनेस स्टार्ट करवाऊं
रिच डैड :
अमीर पिता का यह कहना है कि तुम काम कमाओ लेकिन तुम्हारा माइंडसेट अपने बिजनेस की ओर रहना चाहिए तुम्हें यह सोचना है कि तुम किसी के पास काम करने मत जाओ हर कोई तुम्हारे पास काम लेने आए लेकिन पैसे को समझने में हमेशा माहिर रहो
किताब से मिलने वाली जरूरी बातें :
1:डिग्री जरूरी नहीं है लेकिन पैसे की समझ और उसको संभालने की समझ यह कहीं ज्यादा ही जरूरी है
2:असेट्स जैसे ( जमीन जायदाद शेयर बिजनेस) अमीर लोग यह सब खरीदते हैं जो इनकम लाते हैं जबकि गरीब लोग लायबिलिटी जैसे( कर्ज महंगे शॉक में फंस जाते हैं और अपने पैसे खर्च करते हैं यह सब उनके लिए सही नहीं है पर उनको यह सब पता ही नहीं है
3:अमीर लोगों की सोच यह कहती हैआप पैसे के लिए काम मत करिए पैसा आपके लिए काम करेगा सिर्फ जॉब करने से पैसे नहीं आते हैं महीने की सैलरी से कुछ नहीं होगा जब तक आप किसी बिजनेस में पैसा इन्वेस्ट नहीं करेंगे तब तक आप किसी कोअपने नीचे जॉब पर रखने लायक नहीं होंगे अपनी सोच को बड़ा रखिए
निष्कर्ष
रिच डैड पुअर डैड दुनिया की फाइनेंशियल किताबों में से एक है यह किताब बहुत ज्यादा पढ़ी जाती हैआखिर रिच डैड पुअर डैड यह सिर्फ पैसे कमाने की किताब नहीं है यह आपको जिंदगी जीने का तरीका सिखाती है पैसे कब कहां और कैसे इन्वेस्ट करने हैं आपको यह सिखाती है फाइनेंशियल फ्रीडम सिखाती है आपकी सोच को बदल कर रख देगी यह बुक खासकर उन स्टूडेंट के लिए जो यह सोचते हैं मेरी डिग्री का मार्क्स अच्छा नहीं है मैं अच्छे से पढ़ाई नहीं करता हूं और जिनके अंदर हमेशा नेगेटिव थिंकिंग रहती है यह लोग ज्यादा से ज्यादा इस बुक को पढ़ें यह बुक उन लोगों के लिए बहुत हेल्पफुल है